फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हरियाणवी नाइट में जमकर थिरके दर्शक

Fri, 31 Jan 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मगहर महोत्सव में आयोजित आत्म निर्भर फैशन शो रैंपवाक में हिस्सा लेते प्रतिभागी।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कबीर मगहर महोत्सव के चौथे दिन कबीर भजन, संगीत, नुक्कड़ नाटक और रंगारंग कार्यक्रमों का दौर चला। इस दौरान लोग मंच पर हो रहे कार्यक्रमों पर झूमने को मजबूर हुए। देर रात में रेणुका पवार व उनकी टीम ने महोत्सव में चार चांद लगा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में कबीर मगहर महोत्सव के मंच पर स्थानीय कलाकारों ने जलवा बिखेरा। जिसमे कबीर भजन विवेक विशाल एंड ग्रुप ने प्रस्तुत किया। इसी तरह से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उसके बाद रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। स्वरित दी बैंड गोरखपुर ने फिल्मी गीतों पर एक से एक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। देर रात हरियाणवी नाइट में रेणुका पवार के गीतों पर दर्शक झूमने को मजबूर हुए।
वहीं शाम को आत्म निर्भर फैशन शो रैंपवाॅक का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान गांव के बच्चों ने श्यामली जायसवाल के निर्देशन में देश की विभिन्न संस्कृति की वेश भूषा से परिचय कराया। कार्यक्रम प्रभु राम के जन्म भूमि अयोध्या से शुरू होकर देश के तमाम राज्यों के परिधानों व संस्कृति से रैंपवाॅक के जरिये परिचय कराया। जिसकी दर्शकों ने भरपूर सराहना की। इस दौरान पूर्व चेयरमैन नुरुज्जमा अंसारी ने संस्था के कलाकारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।ज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें