फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में निकली विशेष यातायात जागरूकता रैली

Sat, 14 Oct 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एचआर इंटर कॉलेज से यातायात जागरूकता की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम,एसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विशेष यातायात जागरूकता को लेकर शनिवार को एचआर इंटर कॉलेज गेट से रैली निकाली गई। रैली को डीएम और एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, आजाद तिराहा होते मेंहदावल बाईपास से होकर पुलिस लाइंस परिसर पहुंची। पुलिस लाइंस सभागार में यातायात जागरुकता विषय पर गोष्ठी हुई।
विज्ञापन


एचआर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओ एवं स्काउट गाइड, एनसीसी कैडेट्स ने जागरूकता नारे लगाते रैली निकाली। करीब तीन किलोमीटर तक निकली रैली लाइंस पहुंच कर गोष्ठी में तब्दील हो गई। डीएम मार्कंडेय शाही ने कहा कि यातायात माह वैसे तो नवंबर में है, लेकिन बढ़ते हादसों को रोकने के लिए शासन के निर्देश पर पुलिस विभाग विशेष यातायात जागरूकता अभियान चला रहा है।

आम जनमानस को यातायात नियमों को पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसमें कॉलेजों के छात्र-छात्राओं का सहयोग लिया जा रहा है कि वे खुद यातायात नियमों का पालन करें हीं, अभिभावकों को भी नियमों को प्रेरित करें। 
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि खलीलाबाद शहर सहित तहसील के समस्त क्षेत्रों में जो भी प्राइवेट वाहन आटो, टैक्सी चल रहे हैं, अब उसमें फिल्मी गाने नहीं बजेंगे। उसमें यातायात नियमों के पालन से संबंधित संगीत ही बजेंगे। इससे यात्रियों को भी जागरूक किया जाएगा। यह प्रशासन की पहल होगी कि अधिक से अधिक लोग यातायात नियमों के विषय में जागरूक हों और पालन करें।

उन्होंने जनपद वासियों से अपील किया कि विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के शौक को पूरा करने के चक्कर में उनका जान जोखिम में न डालें। 18 वर्ष आयु पूरी करने पर पहले ड्राइविंग लाइसेंस बनवाएं। वाहन चलाने की दक्षता पूर्ण होने पर ही उनको बाइक सुपुर्द करें। एसपी हेमराज मीणा ने कहा कि वाहन चलाते दौरान हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। यातायात नियमों का पालन कर हादसों को रोका जा सकता है।

250 वाहन चालकों की हुई आंखों की जांच 
संतकबीरनगर। यातायात पुलिस की ओर से मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज के नीचे नेत्र शिविर आयोजित किया गया। जिसमें करीब 250 वाहन चालकों की निशुल्क आंख की जांच हुई। चिकित्सकों ने उन्हें निशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई। इस दौरान सीएमओ डॉक्टर अभय चंद्र श्रीवास्तव, सीएचसी खलीलाबाद के डॉक्टर इंद्रदेव गौरव, आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर के पी सिंह, एसडीएम आलोक यादव, प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह, टीएसआई राजेंद्र यादव, कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह, चौकी इंचार्ज भाग्यवती पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें