फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मिशन शक्ति और पशु तस्करी पर रहेगा विशेष फोकस

Mon, 22 Sep 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में एसओ बेलहर अनिल कुमार ने थाने के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सोमवार को बैठक की। बैठक में कई महत्वपूर्ण अभियानों पर चर्चा की गई। इनमें मिशन शक्ति अभियान फेज-5, एंटी रोमियो अभियान, विवेचना निस्तारण अभियान, ऑपरेशन तिगड़ी, ऑपरेशन पटाखा और ऑपरेशन क्लीन-2 शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने पशु तस्करी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। थाने की सीमाओं पर सशस्त्र पिकेट लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच करने के निर्देश दिए। इस दौरान नवरात्र के अवसर पर शुरू किए गए मिशन शक्ति फेज-5.0 के बारे में जानकारी दी गई। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों को सशक्त बनाना है। नए स्थापित महिला सुरक्षा केंद्र के प्रभावी संचालन के लिए नामित अधिकारियों और कर्मचारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान हेड कांस्टेबल सतीश कुमार सिंह, लक्ष्मी कान्त तिवारी, प्रवीण कुमार त्रिपाठी, प्रदीप शाह, महिला कांस्टेबल पुष्पांजलि, वैष्णवी शुक्ला आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें