संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से अभद्र हरकत करने के आरोप में पुलिस ने गांव के ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित पिता ने बताया कि वह दोनों पैर से दिव्यांग हैं। 19 सितंबर की रात वह पूरे परिवार के साथ बरामदे में खाना खाकर सो रहे थे। बगल में 14 वर्ष की बेटी भी सोई थी। रात के समय लगभग 12-1 बजे के बीच गांव का लड़का सोनू चौधरी चोरी छिपे उनके घर में घुस घर की लाइट बंद करके लड़की के साथ अभद्र हरकतें करने लगा। संवाद
मारपीट के आरोप में चार पर केस
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के पायलपार चौराहे पर रविवार की रात 11 बजे ट्रक चालक से मारपीट के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित रामचन्द्र निवासी ग्राम चिलवनिया थाना कलवाली जनपद बस्ती ने अपने तहरीर में बताया कि 21 सितंबर की रात करीब 11 बजे अपने ट्रक को पायलपार चौराहे पर भीड़ को खड़ा किया था। उसी दौरान दो मोटरसाइकिल से आए चार आदमी गाड़ी पर चढ़ गए और गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारने-पीटने लगे। उन्होंने गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने आकाश यादव निवासी विसया हन्नू थाना कोतवाली खलीलाबाद, अभिषेक गोस्वामी निवासी तमेश्वरनाथ, अभिजीत निवासी अज्ञात व एक अन्य पर केस दर्ज किया है। संवाद
दो वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने छापा मारकर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थाना धर्मसिंहवा पुलिस ने वारंटी नंदनी निवासी बौरव्यास व रामजी यादव निवासी बरनवार थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय रवाना कर दिया। संवाद
-
बाइक व ई-रिक्शा की टक्कर में तीन घायल
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के मिठना सिठना गांव में बाइक व ई-रिक्शा की आपस में टक्कर हो गई। घटन में तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी हैंसर भेजवाया। घायल की पहचान सुधा निवासी मिठना-सिठना, इरफान व कलाम निवासी ग्राम बकौली कला थाना धनघटा के रूप में हुई। संवाद
172 वाहन चालकों से शमन शुल्क वसूला
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने ट्रैफिक नियम तोड़ने के मामले में 172 वाहन चालकों से जुर्माना भरवाया। चेकिंग के दौरान संयुक्त पुलिस टीम ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात नियम का उल्लंघन करने के मामले में 172 वाहन के चालकों से 1,19,500 रुपये शमन शुल्क वसूल किया। संवाद