फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिले में विशेष संचारी रोग अभियान का हुआ शुभारंभ

Tue, 01 Jul 2025 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में मंगलवार को विशेष संचारी रोग अभियान का शुभारंभ हुआ। सीएमओ कार्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव और सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने जागरूकता वाहन को रवाना किया। इसके साथ ही बीमारियों को दूर भगाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 31 जुलाई तक एवं दस्तक अभियान 11 से 31 जुलाई तक चलाया जाना है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत दिमागी बुखार, आईएलआई, क्षयरोग के लक्ष्ण युक्त व्यक्तियों, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया, कालाजार, मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया, कुपोषित बच्चों की पहचान, दस्त रोग के लक्ष्णयुक्त बच्चों की पहचान करते हुए उन्हें ओआरएस पैकेट एवं जिंक टैबलेट उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर अपर सीएमओ डाॅ. वीपी पाण्डेय, डीटीओ डॉ. एसडी ओझा, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डाॅ मुबारक अली आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की गई। अधीक्षक डॉ. वरुणेश दुबे ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है और सभी विभागों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहाकि अभियान के दौरान घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता, जलजनित बीमारियों की रोकथाम और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

अभियान के दौरान दस्त, डेंगू, मलेरिया, एईएस व अन्य मौसमी रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी जाएगी। इस अवसर पर बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी, बीएमसी यूनिसेफ अभिमन्यु पाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें