फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अखिलेश यादव को हिरासत में लेने के विरोध में धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार रात को खलीलाबाद में सपा नेताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। खलीलाबाद के आजाद चौक पर धरने पर बैठे नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर पुलिस लाइंस भेज दिया।
धरने में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम, जिला महासचिव विनोद यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, वरिष्ठ नेता जयराम पांडेय, जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र यादव, महेंद्र यादव समेत अन्य सपा कार्यकर्ता शामिल हुए। धरने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइंस ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि बिना पूर्व सूचना और अनुमति के आजाद चौक पर धरने पर बैठे थे। उन्हें पुलिस लाइंस लाया गया है तथा विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें