फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सपा कार्यकर्ताओं ने सहयोग कर कराया अनाथ युवती का विवाह

Sun, 23 Nov 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पौली के मझौरा के राजस्व नकहा में अनाथ युवती की हुई शादी-संवाद
विज्ञापन
रोसयाबाजार। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती पर पौली ब्लाॅक की ग्राम पंचायत मझौरा के राजस्व नकहा में रविदास मंदिर परिसर में शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने अनाथ युवती के विवाह समारोह का आयोजन किया।
विज्ञापन

यहां की प्रियंका भारती के माता-पिता की कुछ महीने पहले मौत हो गई थी। बेटी प्रियंका की देख भाल पड़ोसियों ने की। सपा कार्यकर्ताओं ने देख भाल करने वाले लोगों से अच्छा लड़का ढूंढ़ने के लिए कहा और विवाह में पूरा सहयोग का आश्वासन दिया। सपा संस्थापक मुलायम यादव के जन्मदिन पर शनिवार को रविदास मंदिर परिसर में दोनों की शादी संपन्न करा दी। लोगों ने नव दंपती को आशीर्वाद दिया। राहुल यादव बादल, सुनील सिंह, आलोक कुमार यादव, नित्यानंद यादव, लल्लन यादव, सुनील यादव, अमर जीत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें