फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान के निर्देश

Sun, 23 Nov 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने शनिवार को कोतवाली खलीलाबाद में थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना। बड़ी संख्या में लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं। उन्होंने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण करके समस्या के निस्तारण की हिदायत दी। पुलिस कर्मियों को थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करने तथा उच्चाधिकारी स्तर से निस्तारित हाेने वाले मामलों को रिपोर्ट के साथ भेजने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि पुलिस प्रशासन की साख तभी बनती है जब आम नागरिक को समय पर और निष्पक्ष न्याय मिले। इस दौरान सीओ अजय सिंह प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें