फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Mon, 04 Nov 2024 10:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक अब्दुल कलाम के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने धनघटा क्षेत्र के कुरसुरी गांव में कब्रिस्तान की भूमि का निरीक्षण कर निस्तारण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल कुरसुरी गांव गया था। मौके पर पाया कि कब्रिस्तान की जमीन तक किसी प्रकार का रास्ता और चकरोड नहीं है। कुछ लोग अनावश्यक रूप से विवाद उत्पन्न कर रहे हैं। मांग किया कि जमीन की पैमाइश कर निस्तारण कराया जाए ताकि विवाद खत्म हो सके।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक अलगू चौहान, मालती यादव, राम दरश यादव, शिवनाथ यादव, मो. शमी, सुरेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें