संतकबीरनगर। जिला न्यायालय परिसर में स्थापित सुलह-समझौता केंद्र में सुष्मिता बनाम संदीप के मध्य दांपत्य जीवन में संदेह विवाद पर परिवाद दाखिल हुआ था। इसमें सुलह-समझौता करने के लिए अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने अधिवक्ता सरोज बाला पांडेय को मध्यस्थ नामित किया।
मध्यस्थ प्रक्रिया में दोनों पक्षों से संयुक्त व एकल बैठक कराई गई, जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने दोनों के संबंधों को न सिर्फ बहाल किया बल्कि साथ-साथ रहने के लिए सुष्मिता को उसके पति संदीप के साथ विदा होने के लिए आगे का दिन भी तय कर दिया।