फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: माॅडल शाॅप पर विवाद में जेल भेजा गया संतोष 10 दिन पहले छूटा है जमानत पर

Tue, 02 Dec 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जमा लोग । संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल बाईपास पर हुए सोमवार की देर शाम हुए से सनसनी फैल गई। इस गोलीकांड के पीछे वजह चार महीने पहले एक माॅडल शाॅप पर हुआ विवाद बताया जा रहा है। उस विवाद में हत्या की कोशिश के आरोप में सहजनवा क्षेत्र का रहने वाला संतोष पति त्रिपाठी जेल भेजा गया था और करीब 10 दिन पहले ही जमानत पर छूटकर आया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पर पहुंचे संतोष के भाई माेनू ने बताया कि चार महीने पहले उसका माॅडल शाॅप पर विवाद हो गया था। इस मामले में उसके खिलाफ हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उस मामले में वह चार महीने से जेल में था। 10 दिन पहले ही वह जेल से छूटकर आया है। जेल जाने के बाद से ही उसका विपक्षी लगातार उसको जान से मारने की धमकी दे रहा था। मोनू का आरोप है कि एक ग्राम प्रधान के इशारे पर ही यह सब हो रहा है। ग्राम प्रधान और उसके सहयोगियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
वारदात की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में युवा मौके पर जुट गए। पुलिस की मौजूदगी में हंगामा करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान घायल संतोष को मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया गया। सभी लोग एंबुलेंस के साथ गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

मौके पर मिले दो खोखे ःघटना के बाद क्राइम सीन को पूरी तरह से सील कर दिया गया। रात में ही फोरेंसिक टीम के साथ ही क्षेत्राधिकारी व अन्य पुलिस बल पहुंचा। मौके पर गोलियों की खोजबीन की गई तो रात 11 बजे के करीब दो गोलियों के खोखे मिले। वहीं, तीसरी गोली का खोखा नहीं मिल सका।

घटना के बाद मौके पर जमा लोग । संवाद

घटना के बाद मौके पर जमा लोग । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें