फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मोहर्रम की तैयारियों और लंबित मामलों की एसपी ने की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार की देर रात की मातहतों के साथ ऑनलाइन बैठक
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने बुधवार को रात ऑनलाइन बैठक कर लंबित विवेचनाओं, जनसुनवाई प्रकरणों, यक्ष एप, ई-साक्ष्य (एसआईडी) पोर्टल तथा मोहर्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान एसपी ने कहा कि जनसुनवाई से संबंधित प्रार्थना पत्रों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए। साथ ही यक्ष ऐप और ई-साक्ष्य (एसआईडी) पोर्टल पर लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मोहर्रम को लेकर एसपी ने संवेदनशील स्थलों की पहचान कर विशेष निगरानी रखने, नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने तथा शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने और अफवाह फैलाने वाले तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के भी निर्देश दिए।
एसपी ने सभी अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा शासन की मंशा के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

गूगल मीट के माध्यम से आयोजित बैठक में एएसपी सुशील कुमार सिंह, सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी, हल्का प्रभारी, एलआईयू, एफएसओ, यातायात, डायल-112, आरआई लाइन एवं डीसीआर समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें