फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रंजिश में लाठी-डंडों से हमला, तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली थाना क्षेत्र के धोबखरा गांव का मामला
विज्ञापन

संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के धोबखरा गांव में रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
धोबखरा गांव निवासी इंद्रजीत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे वह उषा देवी के साथ खेत में जरई डालने गए थे। खेत से लौटते समय रास्ते में गांव के विनीत, अच्छेलाल, तथा मिठाईलाल की पत्नी ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि तीनों ने रंजिश में गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाने पहुंचीं उषा देवी को भी आरोपियों ने पीट दिया। मारपीट में दोनों को चोटें आई हैं। आरोपी अक्सर उनके घर पर किसी कार्यक्रम के दौरान विवाद करते हैं और जानमाल की धमकी देते हैं। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए चले गए।
एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें