स्वामी विवेकानंद जयंती पर होगा युवा घेरा कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी की बैठक रविवार को सब्जी मंडी स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गौहर अली खां की अध्यक्षता में हुई। जिसमें स्वामी विवेकानंद की जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा तय की गई।
जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर युवा घेरा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें युवाओं से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने का निर्देश दिया। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, इंजीनियर सुरेंद्र यादव, राम दरस यादव, कोमल यादव, पूर्व प्रत्याशी जयराम पांडेय, आलोक यादव, जिला उपाध्यक्ष केडी यादव, प्रदीप सिंह सिसौदिया, मोहम्मद अहमद, श्याम विश्वकर्मा, कौशल चौधरी, रामनाथ चौरसिया, लाल बहादुर यादव, शैलेंद्र यादव, शेषनाथ यादव, सैयद फिरोज अशरफ, रामनिवास यादव, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चंद्र भूषण पांडेय, महिला सभा जिलाध्यक्ष शकुंतला यादव समेत अन्य मौजूद रहे।