फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा से बलिराम होंगे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा से बलिराम होंगे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी
विज्ञापन

प्रत्याशी की घोषणा होने पर सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। वार्ड 19 के जिला पंचायत सदस्य बलिराम यादव सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी बनाए गए हैं। यह घोषणा होने पर शनिवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बलिराम यादव को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की है। पार्टी के पास पर्याप्त सदस्य हैं। पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। अबकी बार जिला पंचायत अध्यक्ष समाजवादी पार्टी का ही होगा। वहीं जिला पंचायत सदस्य बलिराम यादव ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है उसका वह बखूबी निर्वहन करेंगे। सभी सदस्यों का सहयोग लेकर जिले का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी को पूरी ताकत देने का प्रयास करेंगे। पार्टी से जुड़े लोगों का उन्हें सहयोग मिला है। स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, सपा नेता जयराम पांडेय, सुनील सिंह, नित्यानंद यादव, जावेद अहमद, जिला उपाध्यक्ष मुहम्मद अहमद, कौशल चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष रामनाथ चौरसिया, रमेश चंद्र यादव, जयराम यादव, अवधेश यादव, हनुमान कन्नौजिया, संजय यादव, रविंद्र यादव, अजीम खान, विजय यादव, फारूक खान, संतोष दास, लल्लन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें