संतकबीरनगर। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया।
निरीक्षण के बाद कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई गई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। उन्होंने निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल की गुणवत्ता, बैरक, मेस व रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर की साफ सफाई का निरीक्षण किया तथा पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया। इसके बाद पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध में सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक निर्देश दिए। इसी क्रम में थानों पर शुक्रवार की परेड कराई गई । शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए पुलिस कर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल भी करवाया गया।