फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: माध्यमिक शिक्षकों ने मांगा एनपीएस का हिसाब

Fri, 10 Nov 2023 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
 डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन करते उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने बृहस्पतिवार को डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने एनपीएस का हिसाब देने की मांग की। छह सूत्रीय मांग पत्र डीआईओएस को सौंपा।
विज्ञापन

मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि वेतन से कटौती की गई धनराशि एनपीएस एकाउंट में नहीं जा रही है। बिना प्रान एलाट किए 72 शिक्षकों के एनपीएस कटौती के रुपये कहां जमा हो रहे हैं, कुछ पता नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि एनपीएस कटौती राज्यांश व कर्मचारी अंशदान का वर्ष व माहवार विवरण डीआईओएस कार्यालय में उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। संगठन ने निर्णय लिया है कि एनपीएस कटौती राज्यांश व कर्मचारी अंशदान का वर्ष व माहवार विवरण मांगा जाए, जिससे एनपीएस कटौती की वास्तविक स्थिति का पता चल सके। एनपीएस कटौती राज्यांश व कर्मचारी अंशदान का वर्ष व माहवार विवरण संलग्न प्रारूप पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि एनपीएस राज्यांश व कर्मचारी अंशदान जमा होने के बाद भी जून 2016 व मई 2018 की कटौती कर्मचारियों के प्रान एकाउंट में प्रदर्शित नही हो रही है। उसका विवरण उपलब्ध कराया जाए। एनपीएस कटौती प्रतिमाह हो रही है, किंतु अप्रैल 2023 से कटौती की धनराशि प्रान एकाउंट में प्रदर्शित नहीं हो रही है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष महेश राम, जिला मंत्री गिरिजानंद यादव, मोहिबुल्लाह खान, विंध्याचल सिंह, इंद्रेश धर दुबे, विनोद उपाध्याय, सुरेंद नाथ, पुनीत त्रिपाठी, महेश्वर सिंह, विनोद चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें