फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार ने अपने सभी वादे पूरे किए : नवाब अली 

Thu, 08 Sep 2016 12:07 AM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश की सपा सरकार ने जनता से जो वादे किए थे, उसे नियत समय में पूरा कर दिया। वर्तमान में प्रदेश उत्तरोत्तर विकास के पथ अग्रसर है। जबकि बसपा, भाजपा और कांग्रेस जैसे सामाजिक भेदभाव को खंडित करने में जुटे हैं। ये बातें बुधवार को मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश सचिव और पर्यवेक्षक नवाब अली अकबर ने कहीं। 
विज्ञापन


वे यहां बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। नन्दौर बाजार स्थिति बेगम इसहाक इंटर कालेज के प्रांगण आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा कि आज नगर और गांव में 102 व 108 एंबुलेंस सेवा का लाभ सभी को मिल रहा है। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह से पूरे प्रदेश को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने की दिशा में प्रदेश सरकार कार्य कर रही है।

दो अक्टूबर को प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश की जनता को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की सौगात देंगे। समाजवादी पार्टी ने जन हितों मेें जो कार्य किए हैं, आजतक किसी भी सरकार के कार्यकाल में इतने कार्य नहीं हुए। पूर्व सांसद भालचंद्र यादव ने कहा सपा ही एक ऐसा दल है जिसमें कार्यकर्ता के सम्मान की रक्षा होती है। विकास के बल पर ही प्रदेश में पुन: सपा की सरकार बनेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव व संचालन अनवारूलहक ने किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर राज्य मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, जयराम पांडेय, वेद प्रकाश यादव, ब्लाक प्रमुख मनोज राय, सभासद वाहिद अली अंसारी, इसहाक अली अंसारी, हरिश्चंद्र यादव, संजय सिंह, वारिस अली, अशोक यादव, राजकिशोर यादव, ओमप्रकाश यादव, राजेन्द्र यादव, रणजीत यादव समेत अनेक लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें