महुली थाना के अलीनगर निबियहवा पोखरे के पास बुधवार दोपहर को हुई दो बाइकों की टक्कर में शिक्षक बुरी तरह जख्मी हो गए। घायल शिक्षक को आसपास मौजूद लोगों ने सीएचसी नाथनगर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची महुली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार महुली थाना क्षेत्र के नीबाहोरिल गांव निवासी पन्नेलाल यादव (35) धनघटा थाना के उमरिया प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक थे। बुधवार दोपहर को वह धनघटा की तरफ से घर लौट रहे थे। वह निबियहवा पोखरे के पास पहुंचे ही थे कि उसी समय नाथनगर की तरफ जा रहे वर्दीधारी की बाइक से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर में शिक्षक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो।
दूसरी बाइक पर सवार वर्दीधारी लोगों के पहुंचने से पहले ही भाग निकला। लोगों ने घायल शिक्षक को सीएचसी नाथनगर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजन पहुंच गए और अस्पताल में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसओ महुली रमेश ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।