फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पीड़ित परिजनों से मिला सपा का प्रतिनिधि मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के संठी गांव निवासी प्रभुनाथ प्रजापति की मौत के मामले में परिजनों को ढांढस बंधाने और इस संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ा रहने का भरोसा देने के लिए शनिवार को सपा का प्रतिनिधि मंडल पूर्व विधायक के नेतृत्व में पीड़ित परिवार के लोगों से मिला।
विज्ञापन

मालूम हो कि सठी गांव निवासी प्रभुनाथ प्रजापति (47) चकबंदी प्रक्रिया से तंग आकर पिछले शनिवार को आत्महत्या करके जीवन लीला को समाप्त कर ली थी। उनके परिवार के लोगों का कहना था कि उनको उड़ान चक के रूप में तालाब में खेत दे दिया गया था, जिसे पुरानी जगह पर लाने के लिए सहायक चकबंदी अधिकारी राम दरस, कानूनगो एवं लेखपाल रामप्रवेश यादव रिश्वत के रूप में 40 हजार रुपये भी ले लिए थे।
उनकी पत्नी कमलेश देवी, बेटा राजकुमार शुक्रवार को धनघटा थाने पर पहुंचकर निलंबित हो चुके सहायक चकबंदी अधिकारी, कानूनगो और लेखपाल के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें