फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सत्ता हासिल करने के लिए सपा, बसपा, भाजपा व कांग्रेस ने हथकंडे अपनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। विकास खंड सेमरियावां के बिगरामीर में पीस पार्टी कार्यकर्ता महासम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी को मजबूत बनाने, पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष करने पर जोर दिया गया। इस दौरान वक्ताओं ने सपा, बसपा, भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ. मुहम्मद अय्यूब ने संबोधित करते हुए कहा कि पीस पार्टी गरीब, पिछड़े , दलित और वंचित समाज के लोगों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। मुस्लिम , दलित, कमजोर और पिछड़े वर्ग जागरूक रहें और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें।

उन्होंने संगठन की मजबूती, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की तरह जनगणना में सक्रिय सहभागिता पर विशेष जोर दिया। सत्ता हासिल करने के लिए सभी पार्टियों ने जाति, धर्म और सेक्युलर के नाम पर मुस्लिम, दलित, पिछड़े, गरीब समाज का मत हासिल किया। इन पार्टियों ने सिर्फ गुमराह कर सत्ता हासिल किया है।
विज्ञापन


पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरविंद निषाद ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने पर बल दिया। महिला प्रदेश अध्यक्ष मीनू सिंह ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। अध्यक्षता प्रधान पति अब्दुल हक ने किया। संचालन अफरोज बादल ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजक प्रदेश संगठन महासचिव आजम चौधरी, मौलाना तनवीर कासमी, हाजी शमसुद्दीन, उबैदुल्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें