संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के गंगा देवरिया गांव में मारपीट के मामले में वांछित चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद कोतवाली में भी हंगामा हुआ था।
गंगा देवरिया गांव में छह अक्तूबर को पुरानी कहासुनी को लेकर विवाद हुआ था। प्राथमिकी के मुताबिक, गांव में नवरात्र की तैयारी के लिए मंदिर की सफाई कर रहे दुर्गा प्रसाद और केसरी प्रसाद पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के संबंध में जनार्दन प्रसाद की तहरीर पर कोतवाली खलीलाबाद में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में दस लोगों के नाम सामने आए थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। इसी क्रम में चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 24 अक्तूबर को प्रत्येक आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। संवाद