फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी से मिले हियुवा कार्यकर्ता

Wed, 25 May 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
एसपी से मिला हियुवा का प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 हिंदु युवा वाहिनी का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय से उनके कार्यालय में जाकर मिला और ज्ञापन सौंपा। हियुवा नेताओं ने इस दौरान कहा कि बखिरा क्षेत्र के गौरा में शिव प्रतिमा को कुछ लोगों ने खंडित कर फेंक दिया, जबकि मेड़रापार में मंदिर पर चढ़कर महंत के साथ मारपीट की गई। इन घटनाओं में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। मांग किया तत्काल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल वेद प्रकाश सिंह, जिला प्रभारी आनंद शंकर पाठक, सुभाषचंद्र त्रिपाठी, शुभम राय, राजू उपाध्याय, कैलाश वर्मा, कपिल आदि ने पुलिस अधीक्षक को दिए मांग पत्र में कहा कि जिले के कई थानाक्षेत्रों में अराजक तत्व माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। ऐसे तत्वों पर कठोर कार्रवाई किए जाने की जरूरत है। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि जिले के अभी भी गोतस्करी व गो हत्या हो रही है, लेकिन उस पर प्रभावी अंकुश नहीं लग रहा है। उन्होंने कहा कि मेड़रापार में सोमवार को मठ पर बकरियों के जाने से मना करने पर मठ के महंत को मारापीटा गया। इस प्रकार की घटनाओं से हियुवा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। मांग किया कि तत्काल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और हिंदु उत्पीड़न को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें