गूंगी किशोरी की कमलावती बनी मददगार।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
कपड़ा खरीदने की जिद पर अड़ी गूंगी किशोरी की मांग जब घर वालों ने पूरी नहीं की और उल्टे डॉट फटकार दिया तो नाराज होकर वहे घर से सोमवार की दोपहर में निकल गई। कसैला गांव में भटकती किशोरी को वहीं की रहने वाली कमलावती ने छांव दी। गूंगी किशोरी की सुरक्षा के साथ भोजन कराई और सोने की व्यवस्था की। मंगलवार को पुलिस सूचना पर वहां पहुंची और किशोरी को कोतवाली लाई। बाद में उसके परिजनों को बुला कर सौंप दिया।
कोतवाल शमेशर बहादुर सिंह ने बताया कि उमरी खुर्द गांव की रहने वाली 16 वर्षीय कुसुम पुत्री रामानंद बचपन से गूंगी है। वह अपने घर वालों से कपड़ा खरीदने की मांग की और परिजनों ने जब मांग पूरी न करके डॉट दिया तो वह घर से निकल गई। कसैला गांव की रहने वाली कमलावती पत्नी श्यामसुंदर की नजर गूंगी किशोरी पर पड़ी तो रात में उसे न सिर्फ सुरक्षा दी,वरन घर की बेटी की तरह उसे भोजन कराने के बाद सोने का इंतजाम किया। 100 नंबर पर सूचना मिली तो रात में ही वहां एसआई अनीता यादव को मौक पर भेजा गया। सुबह फिर कमलावती साथ में लेकर गूंगी किशोरी को पुलिस के साथ कोतवाली आई। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस वैसे बेहद सतर्क है, लेकिन कमलावती ने जो काम किया वह वाकई तारीफे काबिल है। आगे बताया कि किशोरी के भाई ओंकार सूचना पर कोतवाली आए और उन्हें किशोरी को सुपुर्द कर दिया गया। भाई को हिदायत दी गई कि किशोरी का परिवार के लोग पूरा ख्याल रखे,ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति फिर न हो।