संतकबीरनगर। जिले में धूमधाम से गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। शहर समेत ग्रामीणांचलों में गणतंत्र का उल्लास छाया रहा।
हर ओर देशभक्ति के तराने गूंजते रहे। सरकारी और निजी स्कूलों समेत संस्थानों में पूरे दिन कार्यक्रम चलते रहे। सोमवार को हर भवन पर तिरंगा फहराया गया। सुबह आठ बजे बैंड बाजे और बिगुल के साथ एनसीसी और स्काउट गाइड ने प्रभातफेरी निकाली।
पुलिस लाइंस में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि डीएम आलोक कुमार ने पुलिस परेड की सलामी ली और झंडा फहराया। उन्होंने कहा कि यही वह दिन है जब हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। 26 जनवरी 1950 से ही हमारे देश में गणतंत्र दिवस बनाया जाता है। हमारे संविधान में सभी धर्मों, जातियों, एवं वर्गों का सम्मान एवं स्वाभिमान समाहित है।
उन्होंने देश की सीमाओं पर वाह्य शक्तियों की कुदृष्टि का मुंहतोड़ जवाब देने वाले जांबाज सैनिकों और आंतरिक सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के प्रहरी पुलिस कर्मियों को बधाई दी।
डीएम ने शहीद सैनिकों की पत्नियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर एसपी संदीप कुमार मीना, एएसपी सुशील कुमार सिंह, सीओ राजशेखर पांडेय, सीओ अभयनाथ मिश्र, सीओ सर्वदमन सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। इसी तरह से कलक्ट्रेट पर डीएम आलोक कुमान, जिला न्यायालय परिसर में जिला जज मोहनलाल विश्वकर्मा ने झंडा फहराया।
सीडीओ कार्यालय पर सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, सीएमओ कार्यालय पर सीएमओ डॉ रामानुज कन्नौजिया, बीएसए कार्यालय पर बीएसएअ अमित सिंह, नगर पालिका खलीलाबाद में चेयरमैन जगत जायसवाल, जिला पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष बलिराम यादव, सीएचसी खलीलाबाद पर अधीक्षक डॉ उमर हसमत अंसारी, कांग्रेस कार्यालय पर प्रवीण चंद पांडेय ने झंडा फहराया। इससे पहले जीजीआईसी और एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के 44 वीं बटालियन एनसीसी कैडेटस ने शहर में प्रभात फेरी निकाली।
इसी तरह एचआरपीजी कॉलेज पर प्राचार्य डॉक्टर ब्रजेश त्रिपाठी, एचआर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अरूण कुमार ओझा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या सबीहा मुमताज, सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद में डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी, केएसएन पब्लिक स्कूल में प्रबंधक संतोष यादव, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य यूनुस अख्तर, कूड़ी लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य रमेश राय, सेंट थामस इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य ने झंडा फहराया किया।
पूर्व सैनिक सिद्धनाथ शुक्ल को सम्मानित करते भाजपा नेता हेमंत चतुर्वेदी