फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कभी धूप तो कभी छाए बादल.. हल्की बारिश

Thu, 22 Aug 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बुधवार को मौसम में उतार- चढ़ाव बना रहा। सुबह के समय तेज धूप निकली तो दोपहर में आसमान में बादल छा गए और हल्की बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक एक सप्ताह तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस बीच सुबह के समय तेज धूप निकली, जिससे उमस बढ़ गई। इसके बाद बादल छा गए और दोपहर में बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। हालांकि शहर में बारिश के चलते जगह- गह कीचड़ हो जाने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। धान की फसल के लिए फायदेमंद रही है। किसानों को महंगे डीजल खरीद कर सिंचाई करने से राहत मिल गई है। किसान राधेश्याम चौरसिया, संजय कुमार आदि ने कहा कि बारिश होने से धान की फसल को फायदा होगा। फसल का विकास तेजी से होगा।

अगले एक सप्ताह तक रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
- अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें