संतकबीरनगर। तहसीलों में आयोजित समाधान दिवस में जमीन विवाद से जुड़े मामले ज्यादा पहुंचे। यहां कोई जमीन से कब्जा हटवाने तो तो कोई घर की तरफ जाने वाले रास्ते पर कब्जा करने की शिकायत लेकर पहुंचा। इसके अलावा कोई जल निकासी की शिकायत लेकर पहुंचा।
शनिवार को जिले की तीनों तहसील खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां एक शिकायतकर्ता अपनी जमीन पर दूसरे लोगों के काबिज होने की शिकायत लेकर पहुंचा। उसने कब्जा करने वाले व्यक्ति को बेदखल करने की अधिकारियों से मांग की। इसी तरह एक शिकायतकर्ता ने रास्ते से कब्जा हटाने की मांग की। संवाद