संतकबीरनगर। मेंहदावल पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप भी बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाने में दर्ज प्राथमिकी से संबंधित वांछित हरिवेद निवासी जब्बार थाना मेंहदावल को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 15 मई को वादी अमरेश निवासी हरदी थाना बखिरा ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ बिना किसी बात के जान से मारने की नीयत से मारपीट की थी। आरोपी को न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया। संवाद