रोसयाबाजार। पौली ब्लॉक क्षेत्र के दो ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को गांव की समस्या का गांव में समाधान के तहत चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों की समस्याएं सुन कर निस्तारण का प्रयास किया गया।
ब्लॉक क्षेत्र पौली दो ग्राम पंचायत पारासीर और मटौली में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में मौजूद ग्रामीणों ने आवास, पेंशन, शौचालय, सम्मान निधि, राशन कार्ड से संबंधित मामले उठाए। जिसके निस्तारण का आश्वासन देते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश यादव ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही विविध योजनाओं के बारे मेंं जानकारी दी।
कहा कि अगर आपको किसी तरह की समस्या हो तो उसका गांव में ही निस्तारण करने के लिए चौपाल का आयोजन किया जाता है। इस दौरान महिलाओं ने विधवा व वृद्धा पेंशन की समस्या के बारे में जानकारी मांगी। सभी लोगों को पोर्टल के जरिए इसकी जानकारी दी गई।
इस मौके पर राजेश तिवारी, अनिल सिंह, लालचंद, अजय कुमार यादव आदि मौजूद रहे।