संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को उद्यान विभाग से संबंधित कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के वर्ष 2024-25 की उपलब्धियों तथा वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना के बारे में अवगत कराया गया। वर्ष 2025-26 में कुल 7.19 करोड़ की कार्ययोजना उद्यान विभाग द्वारा प्रेषित की गई है। इस अवसर सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, लीड बैंक मैनेजर पवन कुमार सिन्हा, सचिव मंडी समिति, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक आदि उपस्थित रहे। संवाद