फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही अनशन पर बैठा 

Fri, 02 Sep 2016 11:32 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
एसपी कार्यालय पर अनशन पर देवरिया निवासी सिपाही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीओ खलीलाबाद के कार्यालय में तैनात एक सिपाही शुक्रवार को एसपी कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठ गया। सिपाही ने समय से प्रमोशन न मिलने का आरोप मढ़ा और पूर्व में देवरिया जिले के लार थाने में दर्ज अपने खिलाफ मुकदमे को गलत बताया। इस संबंध में सिपाही ने एसपी को मांग पत्र भी दिया। 
विज्ञापन


अनशन पर बैठे सिपाही ओम प्रकाश सिंह के अनुसार वह मूलत: देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के रावतपार अमेठिया का निवासी है और वर्तमान में सीओ कार्यालय खलीलाबाद में तैनात है। उनका गांव पर जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। वर्ष 2010 में लार थाने के तत्कालीन एसओ ने उसके विपक्षियों के प्रभाव में आकर उसके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कर लिया था। 

जबकि घटना के दिन वह अपने तैनाती स्थल महराजगंज जनपद के नौतनवा सीओ की पेशी में कार्यरत था। इस मामले में वह सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, डीजीपी समेत अन्य उच्चाधिकारियों तक से न्याय की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिला। नियमानुसार वर्ष 2014 में ही उन्हें एचसीपी पद पर प्रमोशन भी मिल जाना चाहिए था, लेकिन अभी तक प्रमोशन से भी वंचित रखा गया है।
विज्ञापन


फर्जी तरीके से दर्ज कराए गए मुकदमे से उन्हें बरी किया जाए और उन्हें प्रमोशन दिया जाए। इसके अलावा फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज करने वाले तत्कालीन थानाध्यक्ष लार के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन एसपी को दिया है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सिपाही ओमप्रकाश सिंह देवरिया जिले के निवासी है और उनका मामला जमीन विवाद से संबंधित है। सिपाही ने अनुशासन का उल्लंघन करके अनशन पर बैठा है। उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें