फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बौर व्यास क्षेत्र में जमकर हो रहा मिट्टी की खनन

Sun, 04 May 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बौर व्यास क्षेत्र में खेतों की मिट्टी निकाल रही मशीन 
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। मेंहदावल तहसील क्षेत्र के बौरव्यास क्षेत्र में खनन माफिया जमकर मिट्टी का खनन कर रहे हैं। उन पर प्रशासनिक अंकुश का कोई असर नहीं देखने को मिल रहा है। खेत बराबर करने के नाम पर मिट्टी खोदाई की जा रही है और मिट्टी को बेचा जा रहा है। मेंहदावल तहसील क्षेत्र के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के बौरव्यास क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन करने वालों का बोलबाला है । यहां पर दिन और रात में जमकर मिट्टी खनन किया जा रहा है। मिट्टी खनन को लेकर लोगों के पास किसी भी प्रकार का स्वीकृति पत्र या रॉयल्टी पेपर किसी ने भी नहीं ले रखा है। क्षेत्र के राकेश, सुरेश, पंकज, गिरधारी, संजय आदि ने बताया कि खनन माफिया खेत को बराबर करने के नाम पर खेतों से जमकर मिट्टी का खनन कर रहे हैं।
विज्ञापन

इनके पास किसी भी प्रकार का परमिशन नहीं है। लोगों ने बताया कि मिट्टी खनन करने वाले दिन में तो दो तीन मशीन देखने को मिलती है, लेकिन रात के समय में आधा दर्जन से ऊपर मशीन मिट्टी का खनन करते हुए देखी जा सकती है। सबसे ज्यादा मिट्टी का खनन रैधरपार, पटना खास, खटहां, करहना, अमरहा, बरईपार, पुनया,हरैया व मुसहरा में किया जा रहा है। अवैध मिट्टी खनन से सरकार के राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें