फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: समाजसेवी देवी प्रसाद त्रिपाठी पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामित

विज्ञापन
देवी प्रसाद त्रिपाठी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद के प्रतिष्ठित समाजसेवी देवी प्रसाद त्रिपाठी के उत्कृष्ट सामाजिक योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डीएम आलोक कुमार ने उन्हें पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामित करने का प्रस्ताव गृह मंत्रालय के पद्म पुरस्कार अनुभाग को भेजा है। 20 जुलाई को जारी पत्र के अनुसार देवी प्रसाद त्रिपाठी ने महिला हस्तशिल्पियों और बुनकरों को प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

उन्होंने जनपद में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से हस्तशिल्प एवं पारंपरिक कला को नई पहचान दिलाने के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है। प्रशासन ने अपने प्रस्ताव में उल्लेख किया है कि उनके प्रयासों से न केवल जनपद में हस्तशिल्प और पारंपरिक कला को बढ़ावा मिला, बल्कि स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने का मार्ग भी प्रशस्त हुआ।
समाजसेवा, महिला सशक्तीकरण और कौशल विकास के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार-2027 के लिए अनुशंसित किया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने अपने पत्र के साथ देवी प्रसाद त्रिपाठी के सामाजिक कार्यों का विस्तृत विवरण एवं आवश्यक अभिलेख संलग्न कर गृह मंत्रालय को अग्रिम कार्रवाई हेतु प्रेषित किया है। इस पहल से जनपद में खुशी का माहौल है और लोगों ने इसे जिले के लिए गौरव का विषय बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें