फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विकास कार्यों का सोशल ऑडिट टीम ने किया सत्यापन

Thu, 19 Sep 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पौली क्षेत्र के मझौरा, मुडाडीहा, मुठहीं खुर्द और मकदुमपुर में टीम ने की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र के मझौरा, मुडाडीहा, मुठहीं खुर्द और मकदुमपुर में बृहस्पतिवार को सोशल ऑडिट टीम ने गांवों में पहुंचकर कराए गए विकास कार्यों का धरातलीय सत्यापन किया। साथ ही ग्रामीणों व मनरेगा मजदूरों से इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

टीम के समन्वयक देवेंद्र तिवारी, कालिंदी यादव, निंलम शर्मा और रामपाल चौधरी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-2024 का सोशल ऑडिट कार्य चल रहा है। टीम गांवों में कराए गए कार्यों के अभिलेखों का सत्यापन और जॉबकार्ड धारकों का सत्यापन कर मनरेगा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। जांचोपरांत मिली अनियमितता रिपोर्ट मनरेगा निदेशालय को भेजी जाएगी। इस मौके पर अमरजीत, भरतसिंह यादव, उमेंद्र सिंह, धनंजय पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें