धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक के छह ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत कराए गए विकास कार्यों और आवास लाभर्थियों का सोमवार को सोशल आडिट टीम ने स्थलीय सत्यापन किया। इस दौरान बैठक करके ग्रामीण और मनरेगा मजदूरों से पारदर्शिता से विकास कार्य होने की पुष्टि की गई।
ग्राम पंचायत मुड़ियारी, महुली, मझौवा एकडंगा, मोलनापुर, मुखलिसपुर, मुकुंदपुर में खुली बैठक आयोजित हुई। जबकि किसी कारण बस मानपुर में बैठक नहीं हुई। महुली में बीआरपी ज्ञान सिंह के नेतृत्व में टीम विकास योजनाओं का सत्यापन किया। महुली में 14 परियोजना का कार्य होने की पुष्टि हुईं। जिसमे खेल मैदान, बाउंड्रीवाॅल, इंटलाॅकिंग, संपर्क मार्ग के अलावा आवास लाभार्थियों का सत्यापन हुआ। जिसमें जॉब कार्ड धारक गंगाराम, आमिना खातून, राम जी चौधरी, शांति देवी व अन्य ग्रामीणों ने कार्य होने की बात कही। मोलनापुर में आशुतोष मिश्रा, राघव राम, कमलचंद, मुन्नका, मझौवा एकडंगा में गणेश, त्रिलोकी, पुष्पा देवी, कौशल्या, मुखलिसपुर में बीआरपी रामपाल और सदस्य रामकिंकर, उर्मिला, राम सजीवन, राजकुमार। मुकुंदपुर में बीआरपी चंद्रप्रकाश और सदस्य अनिल उपाध्याय, विजय कुमार, रामअचल, घनश्याम। मुडियारी में बीसैक कालिंदी यादव और सदस्य शीला त्रिपाठी, अरुण कुमार चौधरी, रामकिशन, कृष्णावती ने विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण के उपरांत ग्रामीणों व मनरेगा मजदूरों से सत्यापन किया।