बेलहर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत पवरिहा, पडिया, पजाराभीरी, पकड़ी आरजी, परासी गनवरिया में सोशल आडिट टीम ने ग्राम पंचायत में खुली बैठक कर मनरेगा से कराए गए कार्यों का का सत्यापन डोर-टू-डोर किया। बैठक में मौजूद लोगो की समस्याएं सुनी गई एवं निदान करने की भी जानकारियां दी।
ग्राम प्रधान किरन यादव ने ग्राम पंचायत में हुए विकास को पढ़कर सुनाया। टीम ने हुए विकास कार्यों का वहां मौजूद ग्रामीणों को पढ़कर अवगत कराया। जांच में नाली, खडंजा, इंटरलॉकिंग, सड़क निर्माण, पीएम आवास, पशु शेड सहित मनरेगा से संबंधित कार्यों का सत्यापन किया गया। बैठक में मनरेगा मजदूरों ने मनरेगा मजदूरी और बढ़ाने की मांग की। अधिकतर आवास पूर्ण पाए गए। अधूरे आवासों को जल्द को जल्द से जल्द पूर्ण कराने और नाम पट्टिका साफ-सफाई , शौचालयों का शत प्रतिशत उपयोग पर बल दिया गया। इस अवसर पर उर्मिला देवी समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद