फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ...तो बिना एनओसी हो रही पटरी की मरम्मत

Tue, 11 Feb 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। सांथा ब्लॉक क्षेत्र के बौरव्यास गांव में मनरेगा के तहत पीडब्ल्यूडी सड़क के पटरियों के मरम्मत कार्य में पीडब्ल्यूडी की ओर से एनओसी लिए जाने के मामले में भी गड़बड़ झाला किए जाने का मामला प्रकाश में आ रहा है।
विज्ञापन

एक तरफ प्रधान का दावा है कि उसने लोक निर्माण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर फाइल स्वीकृत कराया है जबकि वहीं लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सुरेश कुमार इसे सिरे से खारिज कर रहे हैं उनका कहना है कि इस मार्ग पर किसी को भी अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है। सांथा ब्लॉक क्षेत्र के बौरव्यास गांव में मनरेगा के तहत किए जा रहे सड़क के पटरियों के मरम्मत कार्य पर अमर उजाला ने मनरेगा: घास काट कर ही हो जा रही पटरियों की मरम्मत शीर्षक से मंगलवार को खबर प्रकाशित किया था। अब इसकी पड़ताल में लोक निर्माण विभाग से एनओसी न लिए जाने का मामला भी प्रकाश में आ रहा है इस संबंध में जब लोक निर्माण विभाग के जे ई सुरेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया की वे सोमवार को खुद इस मार्ग के सर्वे के लिए निकले थे जिसमें पटरियों पर काम कर रहे मनरेगा मजदूरों को काम करने से मना किया था।
उन्होंने बताया कि सड़क का चौड़ीकरण होना है इस वजह से किसी को भी इस मार्ग पर अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है। जबकि वहीं प्रधान अवधेश कुमार का कहना है कि उन्होंने फाइल स्वीकृत कराने में पहले से ही अनापत्ति प्रमाण पत्र लगाया है। अब सच्चाई क्या है यह जांच में ही पता कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें