फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सर्पदंश से पीड़ित सुनैना लड़ रही जिंदगी के लिए जंग

Fri, 08 Aug 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में सर्प दंश के बाद उपचार के लिये भर्ती सुनैना
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के चोकहर गांव में भाई और बहन दोनों को सांप ने डस लिया था। जिससे भाई अनुराग की मौत हो ई, जबकि बहन सुनैना का गंभीरावस्था में मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है और वह अपने इकलौते भाई के मौत से अनभिज्ञ जीवन पाने की जंग लड़ रही है। उसकी हालत अभी भी गंभीर है।
विज्ञापन

चोकहर गांव निवासी अनुराग की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हर तरफ से निराशा परिजन बृहस्पतिवार की शाम को शव के पास स्थित जंगल में दफन कर दिए। वहीं गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में सुनैना भाई की मौत से पूरी तरह से अनजान जीवन की जंग लड़ रही है।
विज्ञापन

डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। सबसे बड़ी बात है कि चिकित्सक के मुताबिक सारे लक्षण सर्पदंश के पाए गए।
जबकि मौके पर किसी ने सांप को नहीं देखा। बरसात के मौसम में सर्पदंश के काफी मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें