फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सर्प दंश से छात्रा की मौत

Thu, 25 May 2023 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शशि कला का फाइल फोटो।
विज्ञापन
रोसया बाजार। क्षेत्र के नारायणपुर गांव में मंगलवार को मोबाइल की रोशनी में पढ़ाई कर रही छात्रा को जहरीले सर्प ने डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन

नारायणपुर गांव निवासी गंगाराम की पुत्री शशिकला (15) कक्षा आठ में पढ़ती थी। परिजनों का कहना है कि बुधवार की रात भोजन करने के बाद वह रोजाना की तरह अपने बिस्तर पर मोबाइल की रोशनी में पढ़ाई कर रही थी। रात करीब 11 बजे उसके तख्त पर चढ़कर जहरीले सर्प ने डंस लिया। किशोरी ने शोर मचाया तो परिवार के लोग दौड़कर पहुंचे। वहां मौजूद सर्प को लोगों ने मार डाला। छात्रा को परिवार के लोग इलाज के लिए अतरौलिया आजमगढ़ ले गए। जहां चिकित्सक ने देेखते ही मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत से परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें