फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दीवान की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाने पर तैनात दीवान की हालत बृहस्पतिवार की सुबह सीने में दर्द होने से बिगड़ गई। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गए। इससे थाना परिसर में अफरातफरी मच गई। एसओ के निर्देश पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसओ ने एसपी को पत्र भेजकर दीवान की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन

महुली एसओ संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह थाना कार्यालय में कार्य कर रहे दीवान सोमनाथ मिश्र को अचानक सीने में दर्द होने लगा। कुछ ही क्षण में वह बेहोश हो गए। उनके परिजनों को सूचित किया गया है। उन्होंने बताया कि दीवान सोमनाथ मिश्र पहले से ही शुगर व ब्लड प्रेशर के मरीज हैं। एसओ ने बताया कि दीवान की बीमारी के कारण कार्य सुचारू रूप से किया जाना संभव प्रतीत नहीं हो रहा है। ऐसी स्थिति में पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर हेड मोहर्रिर सोमनाथ मिश्र के स्थान पर किसी दूसरे को नियुक्त करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें