फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमांस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 16 Jul 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
दो तस्कर गिरफ्तार। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 पुलिस ने शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर मगहर स्थित ईदगाह वाली मोड़ के पास से 80 किलोग्राम गोमांस के साथ दो तस्करों को पकड़ा। पकड़े गए दोनों तस्कर दुधारा क्षेत्र के साफियाबाद के निवासी बताए गए। बरामद गोमांस को तस्कर मगहर और अन्य जगहों पर बेचने के लिए ले जाने की बात बताई। 
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज मगहर करुणाकर पांडेय ने बताया कि सूचना पर हेडकांस्टेबल मोतीलाल यादव, श्रवण कुमार और विनोद कुुमार तिवारी के साथ हाइवे पर स्थित ईदगाह वाली मोड़ के पास से एक बाइक पर सवार दो लोगों को रोक कर चेक किया गया। बाइक पर बीच में काले रंग के बैग में रखा गोमांस बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए तस्करों की पहचान सलीम और मुजीबुर्रहमान निवासी साफियाबाद थाना दुधारा के रूप में हुई। पूछने पर पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि बैग में रखा गायब और बछड़े का गोमांस है। गोमांस को साफियाबाद से लेकर मगहर और अन्य जगहों पर बेचने ले जा रहे थे। गोमांस का तौल कराया गया तो उसका वजन 80 किलोग्राम निकला। मांस के परीक्षण के लिए पशु चिकित्साधिकारी मगहर को रिपोर्ट दी गई। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। बिना नंबर की बरामद बाइक को सीज कर दिया गया। पकड़े गए आरोपियों ने इस अवैध धंधे में संलिप्त कुछ और लोगों के बारे में जानकारी दी है। जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें