विकास खंड खलीलाबाद के ग्राम सभा दुलहीपार के लोगों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान गांव वालों ने आरोप लगाया कि मनमाने ढंग से कोटे का चयन कर लिया गया, इससे चयन में अन्य दावेदारों को मौका ही नहीं मिला। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर नए सिरे से कोटे की दुकान का चयन कराने की मांग किया।
ग्राम सभा दुलहीपार गांव के लोग पूर्वाह्न 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि 15 जुलाई को धोखे में रखकर कोटे का चयन करा लिया गया। गांव के बहुत से लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं हो पाई। ग्रामीणों ने कहा कि कोटे का दुकान के चयन को निरस्त करते हुए नए सिरे से कोटा का चयन कराया जाए, ताकि अन्य लोगों को भी दावेदारी का मौका मिल सके। प्रदर्शन के दौरान रविश चंद्र, विंध्याचल, किशोरी लाल, लालचंद्र, हरिहर प्रसाद, रामकिशोर, मुन्नी लाल, अजय कुमार, पन्नेलाल, महेंद्र कुमार, रामदेव, हनुमान, रवि प्रकाश, सर्वेश कुमार, राम प्रसाद आदि शामिल रहे।