फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रसायन विज्ञान में अच्छे अंकों के लिए स्मार्ट तैयारी जरूरी

Fri, 26 Dec 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बोर्ड परीक्षाएं नजदीक आते ही छात्रों की चिंता बढ़ने लगी है। रसायन विज्ञान ऐसा विषय है, जिसमें सही रणनीति और नियमित अभ्यास से अच्छे अंक आसानी से जिज्ञासु सक्सेना। हासिल किए जा स्वयं सकते हैं। विषय विशेषज्ञों का कहना है कि अगर छात्र अभी से योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करें तो परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन

हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद के रसायन विज्ञान प्रवक्ता मनोज मिश्र ने बताया कि रसायन विज्ञान की तैयारी के लिए सबसे पहले एनसीईआरटी की किताब को आधार बनाना जरूरी है। बोर्ड परीक्षा में अधिकतर प्रश्न सीधे एनसीईआरटी से ही पूछे जाते हैं। प्रत्येक अध्याय के कॉन्सेप्ट को समझकर पढ़ें और महत्वपूर्ण परिभाषाएं, सूत्र और रासायनिक अभिक्रियाएं अलग से नोट कर लें। फिजिकल केमिस्ट्री में न्यूमेरिकल (आंकिक) प्रश्नों का नियमित अभ्यास करें।
सूत्रों को याद रखने के साथ उनका सही उपयोग समझना जरूरी है। ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में रिएक्शन मैकेनिज्म और नामकरण पर विशेष ध्यान दें, जबकि इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री में टेबल, ट्रेंड और अपवादों को अच्छे से याद करें। प्रश्नपत्र में अंक विभाजन के अनुसार परीक्षार्थियों को तैयारी करना चाहिए। रसायन विज्ञान विषय परीक्षा की तैयारी करते समय विद्यार्थी रटने के स्थान पर अभ्यास करें। आंकिक प्रश्नों लघु उत्तरी व दीर्घ उत्तरी प्रश्नों पर और भौतिक रसायन पर विशेष ध्यान दें। निर्माण वाले प्रश्न में चित्र जरूर बनाएं। क्रिया विधि को बार-बार लिखकर समझने का प्रयास करें तो अच्छे अंक लाएं जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
इन बातों का रखें ध्यान



-चित्र बनाने का अच्छी तरह से अभ्यास करें

- रासायनिक अभिक्रियाएं जो किसी वैज्ञानिक के नाम से जुड़ी हुई हैं उन पर विशेष ध्यान दें
- अकार्बनिक रसायन में संक्रमण तत्व एवं संकुल यौगिक को अच्छी तरह तैयार करें
- भौतिक रसायन में विद्युत रसायन एवं रासायनिक बल गतिकी को नजर अंदाज न करें
- रासायनिक अभिक्रियाओं का चार्ट बना लें जिससे उन्हें याद करने में आसानी हो
- 10 साल के प्रश्नपत्रों को हल करके देख लें
- रोजाना पढ़ाई का समय तय करें और रसायन विज्ञान को नियमित रूप से समय दें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें