डायट में योग प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया-स्रोत शिक्षक
संतकबीरनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को जनपद स्तरीय योगाभ्यास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के परिषदीय शिक्षक शामिल हुए। महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रतिभागियों ने अपनी योग कला का प्रदर्शन किया। महिला और पुरुष वर्ग में छह विजेता घोषित किए गए। कुल 20 प्रतिभागी शामिल हुए थे।
उप शिक्षा निदेशक व डायट प्राचार्य धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि योग कला प्रदर्शन में महिला वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बगही पौली की अनुदेशक एकता त्रिपाठी ने प्रथम स्थान, प्राथमिक विद्यालय तिनहरी नाथनगर की सहायक अध्यापिका नीलम यादव द्वितीय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय, नाथनगर की सहायक अध्यापिका मंजरी श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में प्राथमिक विद्यालय डीघवा, बेलहर कला के सहायक अध्यापक सर्वेश दुबे प्रथम, प्राथमिक विद्यालय बनौली, सांथा के सहायक अध्यापक नीरज कुमार द्वितीय और पीएमश्री विद्यालय भैसमथान के सहायक अध्यापक कन्हैया लाल तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में योगाचार्य डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय परसा माफी, पुनीता धर प्रवक्ता डायट, संजय कुमार प्रवक्ता डायट शामिल रहे। विजेता को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद