रोसयाबाजार। पौली ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत चौपाल लगी। जलनिकासी और पेंशन के मामले उठाए गए।
मडपौना और पारा हरगोविंद में ग्रामीणों ने जलनिकासी, आवास, पेंशन, शौचालय, किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड से संबंधित मामले उठाए। एडीओ एजी दयाराम ने समाधान का भरोसा दिया। पारा हरगोविंद में समाज कल्याण अधिकारी उदय सिंह ने सरकार की योजनाएंं बताईं। मडपौना में पेंशन के 11 और पारा हरगोविंद में 2 और सम्मान निधि के पात्रों का सत्यापन हुआा। सचिव सतीश कुमार, रामप्रताप राय आदि रहे। संवाद