फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आग से छह छप्पर जलकर राख

Thu, 04 Dec 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
भोतहा गांव में आग के बाद बिखरा पड़ा सामान-संवाद
विज्ञापन
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के भोतहा गांव में बुधवार को दिन में लगभग तीन बजे लगी आग से छह छप्पर जलकर राख हो गए। आग लगने से छप्पर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन व खाने-पीने के समान के साथ घर में रखा नगदी जलकर राख हो गया। काफी मेनहत के बाद ग्रामीणों ने आग बुझाने में सफलता पाई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भोतहा गांव के ध्रुवचंद के घर में दिन के लगभग 3 बजे अचानक आग लग गई। आग उस समय लगी जब घरों के लोग खेती किसानी के लिए माझा क्षेत्र में गेहूं की बुआई करने गए हुए थे। इसी बीच घर से आग की लपटे और धुआं देख बच्चे चिल्लाने लगे। शोर सुन तब तक लोग आग पर काबू पाते कि बगल में हेवनंता ,रामचंदर, रामकलेश, सीताराम, श्री राम के छप्पर को अपने चपेट में ले लिया। आग से छह मकानो में रखा अनाज, कपड़ा, खाने-पीने के साथ सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं सभी घरों में रखे लगभग 25 हजार नगद भी जल गया। इसके साथ ही कुछ गहने भी जलने की बात कही जा रही है। आग से पीड़ित को योगेंद्र प्रसाद निषाद ने मौके पर यथार्थ सहायता देकर लोगों को ढांढ़स बंधाया और आगे मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें