फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 48 हजार रुपये

Thu, 04 Dec 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस के सामने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 48 हजार रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट दर्जकर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मनीष शर्मा निवासी ग्राम बहिलपार ने तहरीर दी कि उनके छोटे भाई आशीष शर्मा 2 नवंबर को समय 12.29 बजे बघौली चौराहे पर एटीएम से पैसा निकाल रहे थे। उनकी मां का 9 माह से एम्स में इलाज चल रहा है। उसी के लिए पैसों की जरूरत थी। पैसे निकालते समय पीछे खड़े अज्ञात युवक ने पासवर्ड देख लिया और और धोखे से एटीएम कार्ड बदल दिया। कुछ समय बाद बड़गो चौराहे पर स्थित एटीएम मशीन से पांच बार में 48,000 रुपये निकाल लिए। इसकी शिकायत के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें