संतकबीरनगर। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर मंगलवार को आबकारी विभाग की टीम ने धनघटा क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान लगभग छह क्विंटल महुआ का लहन नष्ट कराते हुए 22 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर अभियोग पंजीकृत कराया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को दिन में लगभग 11:30 बजे आबकारी निरीक्षक धनघटा राजकिशोर पटेल, पौली चौकी पुलिस टीम व प्रवर्तन दल बस्ती के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्र के गोविंदगंज माझा चहोड़ा में दबिश दी। दबिश के दौरान माझा चहोड़ा स्थित नाले में जमीन के अंदर गड्ढा बनाकर रखा गया लगभग 600 किलोग्राम महुआ का लहन बरामद हुआ। जिसे सहयोगियों की मदद से नष्ट कराया गया।
टीम ने झाड़ियों में छिपाकर रखा हुआ लगभग 22 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया। जिसके संबंध में थाना धनघटा पर अभियोग पंजीकृत कराया गया। जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि किसी भी दशा में अवैध शराब बनने और बिकने नहीं दिया जाएगा।