फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किशोर की मौत मामले में छह पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के डारीडीहा गांव निवासी किशोर की सोमवार को हुई मौत के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डारीडीहा गांव निवासी दिलीप कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को वह अपने घर पर नहीं थे। उनकी अनुपस्थिति में गांव के रविंद्र की पत्नी उनके छोटे बेटे दिव्यांश को अपने दोनों बच्चों को भेजकर घर के पास बुलाया। वहां मौजूद रविन्द्र की पत्नी, चंदन, रितेश, मुकेश तथा रविंद्र के दोनों लड़के अपने साथ लेकर गए। वहां सभी लोग बेटे को पकड़ कर मारने लगे।
बड़ा लड़का दीपेश मौके पर जा रहा था। उनके बच्चे को आता देख कर वह लोग उसे छोड़ कर भाग गए। वह चिल्लाया तो कुछ लोग इकट्ठा हुए और देखा कि दूसरा बेटा बेहोश है। उनका लड़का दीपेश फोन करके बताया तब वह मौके पर पहुंचकर घायल बेटे को लेकर हाॅस्पिटल गए। संवादे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें