फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 4.34 करोड़ रुपये से होगा छह संपर्क मार्गों का निर्माण

Sat, 08 Feb 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दीनदयाल ग्रामीण सड़क योजना के तहत जिले के खलीलाबाद और धनघटा क्षेत्र में छह ग्रामीण संपर्क मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। इसके तहत पांच किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इन संपर्क मार्गों के लिए 2.17 करोड़ रुपये बजट जारी किया गया है। इससे लोगाें को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले की प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण के साथ प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर आवागमन की समस्या दूर करने के लिए प्रयास शुरू किए हैं।
इसके लिए प्रशासन ने खलीलाबाद क्षेत्र के दुबौलिया से भरवलिया-जातेडीहा मार्ग, करौता से कटाई संपर्क मार्ग, धनघटा क्षेत्र के मुंडेरा राय से गणेशपुर मार्ग, खजूरी टिकरा से खाजोपुर मार्ग, केएमडी निवाहोरिल मार्ग के दो किलोमीटर मझौवा संपर्क मार्ग के साथ बीएमएम से भैसवरिया संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिसे शासन ने मंजूरी प्रदान दे दी है।

इन सड़कों के निर्माण पर करीब 4.34 करोड़ की लागत आएगी। प्रथम किस्त के रूप में शासन ने 2.17 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। इन सडकों के निर्माण से लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। जर्जर हो चुकी है सड़कें, झेलनी पड़ रही परेशानी जिन मार्गों का निर्माण कराया जाना है वह सड़कें वर्तमान में काफी जर्जर हो चुकी हैं। गिट्टियां उखड़कर सड़क पर बिखर गई हैं। लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है और हादसे का खतरा बना रहता है। क्षेत्र निवासी मनीष राय, ओंकार आदि ने कहा कि सड़क के निर्माण से समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें